कल का मौसम, 8 नवंबर: रविवार को 7 राज्यों में होगी बारिश, 50 की स्पीड से चलेगी हवा
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- आईएमडी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, 8 नवंबर को 5 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की संभावना है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ पुडुचेरी और लक्षद्वीप शामिल हैं। केरल और लक्षद्वीप में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। केरल और माहे में भी भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कर्नाटक के दक्षिणी अंदरूनी हिस्से में भी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.