नई दिल्ली, जुलाई 4 -- 5 जुलाई को देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह बताया गया है। पूर्वी और मध्य भारत में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अनेक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी राजस्थान में वर्षा की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, जूनागढ़ में रिहायशी एरिया में घुसा बाढ़ का पानी उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश ...