नई दिल्ली, अगस्त 4 -- भारत में मॉनसून की सक्रियता 5 अगस्त को भी बनी रहेगी और कई हिस्सों में हल्की से लेकर बहुत भारी बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बुधवार को तेज वर्षा का दौर जारी रह सकता है। इन इलाकों में जलभराव, भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थितियां बनने की आशंका है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कल का मौसम; 60 की स्पीड वाली हवाएं, 3 दिन जोरदार बारिश उत्तर-पश्चिम भारत में भी मौसम पूरी तरह सक्रिय रहेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के कई इल...