नई दिल्ली, मई 3 -- 4 मई को देश के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। कई हिस्सों में सोमवार को आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लंबे समय से जारी भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। खासकर उत्तर और मध्य भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम अस्थिर रहेगा। इसके प्रभाव से बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश होगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में 60 की स्पीड से चलेगी आंधी, कल येलो अलर्ट; कब-कब होगी बारिश? उत्तर भारत के राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 4 मई को तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 40 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई जगह बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.