नई दिल्ली, मई 29 -- मौसम विभाग का कहना है कि 30 मई को बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं (50-70 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट संभव है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- IMD ने दी गुड न्यूज, अभी मौसम रहेगा कूल-कूल, इन राज्यों में पूरे हफ्ते आंधी-पानी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी तूफानी हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक रहेगी। राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति कम हो रही है, लेकिन दिन अभी भी गर्म रहेंगे। इन क्षेत्रों में मौसम अस्थिर रहेगा, जिससे कृषि कार्यों और यातायात पर असर प...