नई दिल्ली, मई 2 -- देशभर में रविवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है, तो कई हिस्सों में गर्मी और उमस बनी रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखेगा, जिसके कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही, गरज-चमक और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश; 3 जिलों में हीटवेव पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय में कहीं-कहीं गरज क...