कल का मौसम, 3 जून: बुधवार को होगी झमाझम बारिश, IMD ने आंधी का भी दिया अलर्ट
नई दिल्ली, जून 2 -- 3 जून को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह बताया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल की ओर तेजी से बढ़ रहा है और इसके प्रभाव से दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अनेक राज्यों में बुधवार को गरज-चमक देखने को मिलेगी और तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का दौर, IMD का अलर्ट; बिहार में लू का सितम उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तेज आंधी के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.