कल का मौसम, 29 सितंबर: मंगलवार को 28 राज्यों में होगी बारिश, 60-70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- 29 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 29 सितंबर को 28 राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान है। उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बारिश के आसार हैं। दक्षिण और पश्चिम भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और झोंकों में इसकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- बिहार में अब कमजोर पड़ा मानसून, आज कहां होगी बारिश औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.