कल का मौसम, 28 सितंबर: सोमवार को 28 राज्यों में होगी बारिश, 50-60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 28 सितंबर को देश के 28 राज्यों में अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। उत्तर-पश्चिम, पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश का अनुमान है। उत्तर-पूर्व के राज्यों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और झोंकों में यह 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा के झोंके चल सकते हैं, जिनकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। 27 सितंबर को भी उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज हुई थी। आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को देश के 28 राज्यों में अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.