नई दिल्ली, मई 27 -- Kal Ka Mausam 28 May 2026: भीषण गर्मी और लू की चपेट में झुलस रहे देश के कई राज्यों के लिए राहत वाली खबर सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत कुल 11 राज्यों में अगले 48 घंटों के अंदर तूफानी बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और मानसून की पूर्वानुमानित प्रगति के चलते इन राज्यों में मौसम तेजी से बदलने वाला है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 28 मई से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी और लू का प्रकोप कम होगा। हालांकि, इस दौरान तेज हवाओं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। इस बीच खबर है कि केरल में अगले 48 घंटों के अंदर दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक घोषणा होने की संभावन...