नई दिल्ली, जून 27 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 28 जून को देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। दक्षिण, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में रविवार को भारी बारिश होगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी आशंका जताई गई है। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण गर्मी से जानिए कब मिलेगी राहत, इतने दिन बाद आएगा मॉनसून उत्तर भारत में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्...