नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- मंगलवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज मिलाजुला देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का असर बना रहेगा, वहीं पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में बारिश, आंधी व बिजली गिरने की गतिविधियां तेज होंगी। चक्रवाती सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय रहने से मौसम में यह बदलाव हो रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में एक साथ गर्मी और वर्षा जैसी विपरीत स्थितियां बनी हैं। यह भी पढ़ें- सावधान! गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की आशंका, इन राज्यों में IMD का अलर्ट उत्तर भारत के राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश) में 28 अप्रैल को गर्मी अपने चरम पर रहने की संभावना है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 से 4...