नई दिल्ली, जून 26 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 27 जून को देश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। उत्तर प्रदेश में मौसम दोहरा रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका बनी हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बारिश भी हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। यह भी पढ़ें- यूपी में इस दिन होगी तेज बारिश, इन राज्यों में आंधी तूफान की चेतावनी पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलेगा। बिहार, झा...