कल का मौसम, 27 अगस्त: गुरुवार को दिल्ली, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में झमाझम बारिश; 85 की स्पीड से झोंके भी
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि कल यानी गुरुवार (27 अगस्त 2026) को देश के बड़े भू-भाग में मूसलाधार बारिश होगे की संभावना है। IMD के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कुल 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। IMD इसका अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के तेज झोंके भी चल सकते हैं। IMD ने विस्तृत समाचार बुलेटिन में बताया है कि इस समय दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से देश के कई हिस्सों में भारी वर्षा की गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। इसके विपरीत, प्रायद्वीपीय भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.