नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- 26 सितंबर को उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम करवट लेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है। इन इलाकों में कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी तो कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 26 सितंबर को मौसम खास तौर पर सक्रिय रहने की संभावना है। आईएमडी ने लोगों को मौसम पर नजर रखने की सलाह दी है। उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश उत्तर प्रदेश में शनिवार को बारिश का असर सबसे ज्यादा पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में देखने को ...