नई दिल्ली, मई 25 -- 26 मई को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और लू का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज से यह जानकारी सामने आई है। पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत और पूर्वी राज्यों में जहां बारिश का असर बढ़ने की संभावना है, वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका प्रभाव खासकर केरल व तटीय क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। यह भी पढ़ें- लू और टेम्पेरेचर टॉर्चर के बीच IMD की खुशखबरी, आने वाला है मॉनसून; कहां बारिश पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान कई स्थानों पर भारी वर्षा होन...