कल का मौसम, 26 जुलाई: रविवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 25 -- 26 जुलाई को देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह बताया गया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मॉनसूनी ट्रफ के प्रभाव देखने को मिलेगा। इससे कई राज्यों में हल्की से मध्यम और कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कल का मौसम; 6 दिन तक बारिश का दौर, दो दिन येलो अलर्ट उत्तर-पश्चिम भारत में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.