नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के अनुसार, रविवार को देशभर में मौसम एक जैसा नहीं रहेगा, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में अलग परिस्थितियां देखने को मिलेंगी। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू का असर जारी रहेगा। पूर्व, उत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और गरज-चमक देखने को मिलेगा। पहले उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल को भी भीषण गर्मी बनी रहेगी। इन राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है और कई जगहों पर लू चल सकती है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, UP समेत इन राज्यों में होगी बारिश ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। इस दौर...