नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि कल यानी 25 अप्रैल को देश के विभिन्न राज्यों में मौसम मिलजुला रहने वाला है। उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी होगी। साथ ही गरज-चमक और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश, गरज-चमक व 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं रहेंगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शनिवार को लू की स्थिति बनी रहेगी व रातें गर्म रहेंगी। यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच खुशखबरी, इस बार जल्दी आएगा मॉनसून राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी लू का प्रकोप जारी रहेगा। इन क्षेत्रों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि कुछ इलाकों में अधिकतम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.