कल का मौसम, 24 नवंबर: मंगलवार को बदलेगा मिजाज, घने कोहरे का अलर्ट; बारिश भी होगी
नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- देशभर में 24 नवंबर को मौसम का असर सबसे ज्यादा दक्षिण भारत में देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस दिन करीब 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 से 26 नवंबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 24 से 27 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। लक्षद्वीप में भी 25 से 28 नवंबर के बीच कई जगहों पर बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है। केरल और माहे में भी भारी बरसात हो सकती है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। दक्षिण भारत में बारिश के साथ तेज हवाओं का भी असर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.