कल का मौसम, 24 जून: बुधवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं
नई दिल्ली, जून 23 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के अनुसार, 24 जून को देश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने के आसार हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मैदानी क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और स्थानीय स्तर पर जलभराव की स्थिति बन सकती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में आंधी बारिश से बदला मौसम; कब-कब बरसेंगे बदरा? 29 जून तक का अपडेट मध्य और पश्चिम भारत में मॉनसून की प्रगति जारी रहने के कारण महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.