नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- 24 अक्टूबर को देश के करीब 15 राज्यों और कुछ केंद्रशासित प्रदेशों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र भी मजबूत हो रहा है, जिसके 24 अक्टूबर को डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। IMD के मुताबिक, दक्षिण भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 24 अक्...