नई दिल्ली, जून 22 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की प्रेस रिलीज के अनुसार, 23 जून को देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। पूर्वोत्तर भारत में सबसे अधिक बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, जानिए 25 जून तक कैसा रहेगा मौसम पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा। ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली व तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मॉनसून की प्रगति ...