नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- Weather Updates IMD Alert: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार (23 अप्रैल) के लिए जारी अपने पूर्वानुमान में देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) का प्रकोप रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। IMD ने अधिकतम तापमान 41degC से 43degC के बीच रहने का अनुमान जताया है, जबकि न्यूनतम तापमान 27degC के आसपास रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, गुरुवार को दिन भर आसमान के मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, हालांकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के आसार हैं और दिन के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की र...