नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 अप्रैल के लिए अलग-अलग राज्यों में बदलते मौसम का अनुमान जताया है। कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का असर रहेगा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ इलाकों में गर्मी और लू की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम प्रणाली की बात करें तो देश के कई हिस्सों में ऊपरी हवा के चक्रवात सक्रिय हैं, जिनका असर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के मौसम पर साफ दिखेगा। यह भी पढ़ें- सावधान! बिहार और UP समेत 8 राज्यों में हीटवेव अलर्ट; 40 डिग्री पार जाएगा तापमान पूर्वोत्तर भारत में बुधवार को मौसम काफी सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, ...