नई दिल्ली, जून 20 -- 21 जून को देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून से जुड़ी गतिविधियां जारी रहेंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। रविवार को करीब 20 राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी, मध्य, दक्षिणी व पूर्वोत्तर भारत के अनेक राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। कई क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से उन इलाकों में सतर्क रहने को कहा गया है जहां भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट, क्या राहत की फुहारों से भीगेगा प्रदेश? उत्तर-पश्चिम भारत के राज्य...