कल का मौसम, 21 अक्टूबर: बुधवार को 12 राज्यों में बारिश का अनुमान, 50-60 की रफ्तार से हवाएं
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- देश में 21 अक्टूबर को 12 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी बरसात का अनुमान है। दक्षिण भारत में कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों के साथ यह 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। उत्तर भारत में मौसम फिलहाल शुष्क रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिर बदल सकता है मौसम, बारिश और बर्फबारी की चेतावनीउत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.