नई दिल्ली, जून 19 -- 20 जून को देश के विभिन्न राज्यों में मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह बताया गया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा फिलहाल सोलापुर, हैदराबाद, रांची, जमुई, मुजफ्फरपुर आदि क्षेत्रों से गुजर रही है। 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। 20 जून को उत्तर भारत, पूर्वी भारत और दक्षिणी इलाकों में वर्षा होगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- बदल गया झारखंड का मौसम, कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, 2 दिन ऑरेंज अलर्ट उत्तर-पश्चिम भारत में शनिवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर मध्यम वर्षा की संभावना है। ...