कल का मौसम, 2 सितंबर: बुधवार को भी जमकर बरसेंगे बदरा, UP-उत्तराखंड समेत इन इलाकों में अलर्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मॉनसूनी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार, 2 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कई स्थानों पर बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं भारी बारिश भी होगी। 3 सितंबर को दोनों अंचलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। चार और पांच सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं। 6-7 सितंबर को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। अगले दिनों में आकाशीय बिजली और तेज गरज-चमक को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- एमपी में कल का मौसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.