नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की वापसी हो रही है। अगले दो दिनों में यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत ज्यादातर राज्यों से मॉनसून चला जाएगा। मॉनसून का सीजन सितंबर में खत्म हो जाता है और अब अक्टूबर की शुरुआत हो गई है। हालांकि, अब भी दक्षिण भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, आंधी तूफान और बिजली भी कड़केगी। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी कि दो अक्टूबर को केरल समेत दक्षिण भारत में बहुत भारी बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में काफी बड़े स्तर पर बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भी बारिश, आंधी तूफान, बिजली गिरने की चेतावनी है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में तेज हवाएं...