नई दिल्ली, जून 18 -- IMD Weather Update and Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि कल यानी शुक्रवार, 19 जून को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। IMD ने एक ओर जहां पूर्वोत्तर भारत के राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है, वहीं उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू (Heat Wave) का प्रकोप जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है, जबकि इसके बाद आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।उत्तर-पश्चिम भारत और दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में कल शुक्रवार को आसमान में आं...