नई दिल्ली, जुलाई 18 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 19 जुलाई को देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। सबसे अधिक प्रभाव हिमालयी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों में देखने को मिलेगा। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है। साथ ही, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। यह भी पढ़ें- लगातार बारिश के बीच राप्ती-रोहिन पर प्रशासन की नजर, बाढ़ को लेकर अलर्ट मध्य भारत में रविवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी महाराष्ट्र ...