कल का मौसम, 19 अगस्त: बुधवार को यूपी-बिहार से दिल्ली तक होगी भारी बारिश, IMD अलर्ट जारी
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 19 अगस्त को उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर तक कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। शाम और रात में भी हल्की बारिश का एक और दौर संभव है। पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। यह भी पढ़ें- मॉनसून ने पकड़ी तेज रफ्तार, यूपी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.