नई दिल्ली, मई 17 -- 18 मई को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी अलग रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह बताया गया है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। विभाग ने कहा कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू चल सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- अगले सात दिनों तक इन राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन गर्मी लोगों को परेशान करेगी। अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, ज...