कल का मौसम, 18 अप्रैल: दिल्ली-राजस्थान समेत कई राज्यों में होगी बारिश, आंधी की आशंका; अलर्ट जारी
नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- देशभर में सक्रिय विभिन्न मौसमी प्रणालियों के कारण 18 अप्रैल को मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ और चक्रवाती सर्कुलेशन के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। खासकर उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में इसका असर अधिक देखने को मिलेगा, जहां बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 4 प्रदेशों में लू की चेतावनी; आज कैसा रहेगा मौसम पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 18 अप्रैल को कई जगहों पर मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.