कल का मौसम, 18 अगस्त: दिल्ली, हरियाणा समेत इन इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 18 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। पूर्वी भारत में बने निम्न दबाव के प्रभाव से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर तेज रहने की संभावना है। झारखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। झारखंड में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। पश्चिम बंगाल और झारखंड में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। बिहार में भी कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। यह भी पढ़ें- अगले तीन घंटों में लखनऊ-कानपुर समेत आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट उत्तर और मध्य भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.