नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- 18 अक्टूबर को देश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार को कम से कम 10 राज्यों में बारिश हो सकती है। इनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, बिहार और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। इसके अलावा पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार और अन्य केंद्रशासित क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना हो सकती है। महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सप्ताह के दौरान किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। यह भी पढ़ें- अगले सात दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी जारीउत्तर प्रदेश के मौसम का हाल ...