कल का मौसम, 17 मई: रविवार को कई राज्यों में होगी बारिश, तेज हवाएं भी चलेंगी; IMD का अलर्ट
नई दिल्ली, मई 16 -- 17 मई को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह जानकारी सामने आई है। पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के अनेक राज्यों में बारिश व तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश और कुछ क्षेत्रों में हीटवेव को लेकर चेतावनी भी जारी की है। यह भी पढ़ें- लो आ गई खुशखबरी, इस दिन होने जा रही मॉनसून की एंट्री; झमाझम बरसेंगे बादल पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.