कल का मौसम, 17 अगस्त: सोमवार को बंगाल, झारखंड समेत इन इलाकों में होगी बहुत भारी बारिश
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- 17 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल में भी सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार में 17 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का असर रहेगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.