नई दिल्ली, मई 15 -- 16 मई को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत में बारिश व आंधी की संभावना जताई गई है। साथ ही, कुछ राज्यों में लू का असर भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में बार-बार ब्लैकआउट, मेंटेनेंस की कमी उजागर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में शनिवार से हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान...