नई दिल्ली, जून 15 -- 16 जून को देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से दक्षिण, पूर्वोत्तर, पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिगड़ा मौसम, तेज आंधी तूफान के साथ बारिश; रेड अलर्ट जारी उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मं...