कल का मौसम, 16 अगस्त: रविवार को इन राज्यो में होगी भारी बारिश, आंधी और तूफान का भी अलर्ट
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- यूपी-उत्तराखंड समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में कल यानी कि रविवार को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, कई राज्यों में आंधी तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत में पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक, पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में, दक्षिण भारत, पूर्वी भारत हर जगह तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट 16 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में भारी बारिश होगी। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी बरसात होगी। इसके अलावा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है।पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल बहुत भारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.