नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- 15 नवंबर को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश की संभावना है। यानी कुल 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड और राजस्थान में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तराखंड में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। राजस्थान में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षे...