नई दिल्ली, जून 14 -- 15 जून को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी, मध्य व दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में हाल के दिनों की भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली मौसम: अगले कुछ दिन में क्यों बढ़ने वाली है परेशानी? IMD का ताजा अपडेट उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही, गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों...