कल का मौसम, 14 नवंबर: शनिवार को 16 राज्यों में बारिश के आसार, 50 की स्पीड से चलेगी हवा
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- देशभर में 14 नवंबर को 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। झोंकों के साथ इनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिमी राजस्थान में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। उधर, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 14 नवंबर को और मजबूत होगा। 15 नवंबर तक इसके डिप्रेशन और 16 नवंबर की शाम तक चक्रवात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.