नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- देश के अलग-अलग राज्यों में 14 अप्रैल को मौसम का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। उत्तर-पूर्व भारत में ऊपरी हवा के चक्रवाती सर्कुलेशन और ट्रफ के प्रभाव से असम व मेघालय में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही, गरज-चमक के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मंगलवार को हल्की वर्षा संभव है। अरुणाचल प्रदेश में 14 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। यह भी पढ़ें- इस साल सामान्य से भी कम होगी बारिश; मॉनसून पर IMD की डराने वाली भविष्यवाणी उत्तर-पश्चिम और पूर्व भारत में मौसम थोड़ा सामान्य रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 अप्रैल को ...