नई दिल्ली, अगस्त 12 -- पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कल ओडिशा, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक और पूर्व से पश्चिम भारत तक राज्यों में झमाझम बारिश, आंधी तूफान और बिजली कड़कने की कल चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कल यानी कि 13 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में बारिश होने वाली है। पूर्वी राजस्थान के इलाकों में कल तेज बारिश होगी। कल उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है। मध्य भारत के राज्यों में भी कल भारी बारिश का अलर्ट है। कल या...