कल का मौसम, 13 अक्टूबर: मंगलवार को 15 राज्यों में होगी बारिश, 60 की स्पीड से हवा चलने का अलर्ट
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- 13 अक्टूबर को देश के करीब 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.