नई दिल्ली, मई 11 -- मौसम विभाग ने 12 मई को बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी की ताजा बुलेटिन के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान बिजली चमकने, 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आंशिक से सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां मंगलवार को बहुत हल्की बारिश, गरज-चमक और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं संभव हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- मौसम : आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट, छिटपुट बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजस्थान में धूल भरी आंधी और पूर्वी राजस्थान में आइसोलेटेड हीट वेव की चे...