नई दिल्ली, जून 11 -- IMD Weather Updates Monsoon Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि कल यानी शुक्रवार, 12 जून 2026 को देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। IMD के मुताबिक, एक तरफ जहां पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, वहीं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की प्रगति के कारण देश के दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD ने इसके लिए करीब दर्जन भर राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर-पश्चिम भारत के लिए नया अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा के पास बने चक्रवाती दबाव के कारण कल से 13 जून तक इस क्षेत्र में ते...